सरायपाली

विधायक चातुरी नंद के प्रयासों से 52 करोड़ रूपये की लागत के एनीकट और सिंचाई परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

 

सरायपाली : विधायक चातुरी नंद के प्रयासों से क्षेत्र के 47 करोड़ रूपये के विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं और एनीकेट निर्माण के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कटंगी नाला में कोकड़ी व्यपवर्तन निर्माण 6 करोड़,  सुरंगीनाला में सिरबोड़ा से एनीकट निर्माण 5 करोड़, ग्राम पतेरापाली में बांध निर्माण 3 करोड़, कटंगी नाला पर ग्राम सोनपुरी एनीकट का निर्माण कार्य 7 करोड़, कटंगी नाला पर ग्राम खोखेपुर में एनीकट का निर्माण कार्य 8 करोड़, कटंगी नाला पर ग्राम अमलडीह में एनीकट का निर्माण कार्य 8.50 करोड़, कटंगी नाला पर ग्राम डूमरपाली एनीकट का निर्माण कार्य हेतु 7.50 करोड़ रूपये भुवनेश्वरपुर जलाशय में व्यापवर्तन 5 करोड़ रु की लागत से निर्माण किया जाएगा। बजट में इन कार्यों के लिए जल संसाधन विभाग में राशि का प्रावधान किया गया है।

इन सिंचाई परियोजनाओं और एनीकट के बन जाने से लगभग 1 हजार एकड़ खेतों में सिंचाई होगी।

बड़ी सिंचाई परियोजनाओं और एनीकट निर्माण हेतु बजट में राशि स्वीकृत होने से क्षेत्र के किसानों में भारी हर्ष है।

Jay kumar sarthi

संपादक स्वराष्ट्र 24 न्यूज़

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग
सहायक शिक्षक राजेश प्रधान विरुद्ध हुए विभागीय कार्यवाही से शिकायकर्ता असंतुष्ट करेगा अपील छ.ग. गौ सेवा आयोग में बसना ब्लॉक अध्यक्ष बने नंदकिशन साव रात के अंधेरे में सेहत से खिलवाड़! जांच रिपोर्ट दबी, रसोइया सुमित्रा यादव एवं रोशनी यादव पर कार्रवाई 'पेंडिंग'! क्या DEO कार्यालय सारंग... सरिया थाना की अवैध गांजा परिवहन पर की गई बड़ी कार्यवाही...... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंडलपुर बैरियर में'बीजा' कांड! वन विभाग के अधिकारी ने बेशकीमती लकड़ी बेचकर डकार... सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिला शिक्षा अधिकारी डहरिया के पास पत्रकारों के लिए समय नहीं! शिक्षा विभाग की कार्यशै... पानी टंकी का सिर्फ कागज़ों पर निर्माण! सरपंच-सचिव ने उड़ाए 13,800रु. साल्हे पंचायत में बड़ा घोटाला रसोइया के शिकायत के बाद जांच के उपरांत आखिर कब होगा कार्यवाही? लापरवाही की खुली पोल