छत्तीसगढ़

26 को जिले की पंचायतों और अमृत सरोवर स्थलों पर सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा

 

महासमुंद भारतीय संविधान को आत्मसात् किए 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने 26 नवंबर 2024 से संविधान दिवस के स्मरणोत्सव की घोषणा की है। यह वर्षभर चलने वाला आयोजन “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान“ थीम के तहत देशभर में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को संविधान की महत्ता से अवगत कराना और उसकी मूल भावना का सम्मान करना है।

संविधान दिवस के अवसर पर, 26 नवंबर 2024 को, पूरे देश सहित जिले की पंचायतों और अमृत सरोवर स्थलों पर सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। इस आयोजन से संबंधित जानकारी और छायाचित्रों को constitution75.com वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

विशेष संविधान स्वाभिमान यात्रा 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें यात्राएं विशेष रूप से अनुसूचित जाति और जनजाति बहुल गांवों में आयोजित की जाएंगी। यात्राओं के दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

“हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान“ थीम के तहत वर्षभर चलने वाली गतिविधियों में ग्राम पंचायतों में संविधान के अनुच्छेद 51ए के तहत नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों पर चर्चा की जाएगी। संविधान सभा के सदस्यों से जुड़े गांवों में विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों और कॉलेजों में संविधान पर प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, और सेमिनार आयोजित होंगे। स्कूलों और पंचायतों में संविधान की प्रस्तावना की दीवार पेंटिंग कराई जाएगी। MyGov,MyBharat.gov.in पर बच्चों और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

सभी संबंधित विभागों को अभियान की ब्रांडिंग के लिए स्वीकृत लोगो के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अभियान के सभी कार्यों और गतिविधियों की जानकारी और छायाचित्र संबंधित सरकारी वेबसाइटों पर अपलोड करने के लिए कहा गया है। संविधान दिवस के स्मरणोत्सव के सफल आयोजन और अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। संविधान की 75वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी विभागों, स्कूलों, पंचायतों और नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

Jay kumar sarthi

संपादक स्वराष्ट्र 24 न्यूज़

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग
सहायक शिक्षक राजेश प्रधान विरुद्ध हुए विभागीय कार्यवाही से शिकायकर्ता असंतुष्ट करेगा अपील छ.ग. गौ सेवा आयोग में बसना ब्लॉक अध्यक्ष बने नंदकिशन साव रात के अंधेरे में सेहत से खिलवाड़! जांच रिपोर्ट दबी, रसोइया सुमित्रा यादव एवं रोशनी यादव पर कार्रवाई 'पेंडिंग'! क्या DEO कार्यालय सारंग... सरिया थाना की अवैध गांजा परिवहन पर की गई बड़ी कार्यवाही...... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंडलपुर बैरियर में'बीजा' कांड! वन विभाग के अधिकारी ने बेशकीमती लकड़ी बेचकर डकार... सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिला शिक्षा अधिकारी डहरिया के पास पत्रकारों के लिए समय नहीं! शिक्षा विभाग की कार्यशै... पानी टंकी का सिर्फ कागज़ों पर निर्माण! सरपंच-सचिव ने उड़ाए 13,800रु. साल्हे पंचायत में बड़ा घोटाला रसोइया के शिकायत के बाद जांच के उपरांत आखिर कब होगा कार्यवाही? लापरवाही की खुली पोल