छत्तीसगढ़

रिसेकेला सरायपाली धान खरीदी केंद्र में 531 बोरा संदिग्ध धान व भास्करपाली में रबी फसल का 61 बोरी धान जब्त

 

सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) सुश्री नम्रता चौबे के नेतृत्व में आज रिसेकेला सरायपाली के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 531 बोरा अतिरिक्त धान संदिग्ध रूप से पाए गए। संबंधित धान के बोरों को मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री श्रीधर पंडा, फूड इंस्पेक्टर, मंडी सचिव मौजूद थे।

इसके अलावा राजस्व, खाद्य, और मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज भास्करपाली खरीदी केंद्र में एक किसान द्वारा रबी फसल का 61 बोरी धान लेकर आने की सूचना पर कार्रवाई की गई। जिसे टीम ने मौके पर ही जप्त कर लिया और दस्तावेजों की जांच की, लेकिन किसान द्वारा प्रस्तुत धान संदिग्ध पाया गया। जप्त धान को संबंधित अधिकारियों के अधीन रखा गया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि अगर जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई अवैध धान व्यापार पर रोक लगाने और पारदर्शी व्यापार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की सख्ती भविष्य में भी जारी रहेगी। प्रशासन का यह कदम मंडी अधिनियम के सख्त अनुपालन और गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने स्थानीय किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने धान की बिक्री के लिए नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करें

Jay kumar sarthi

संपादक स्वराष्ट्र 24 न्यूज़

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग
सहायक शिक्षक राजेश प्रधान विरुद्ध हुए विभागीय कार्यवाही से शिकायकर्ता असंतुष्ट करेगा अपील छ.ग. गौ सेवा आयोग में बसना ब्लॉक अध्यक्ष बने नंदकिशन साव रात के अंधेरे में सेहत से खिलवाड़! जांच रिपोर्ट दबी, रसोइया सुमित्रा यादव एवं रोशनी यादव पर कार्रवाई 'पेंडिंग'! क्या DEO कार्यालय सारंग... सरिया थाना की अवैध गांजा परिवहन पर की गई बड़ी कार्यवाही...... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंडलपुर बैरियर में'बीजा' कांड! वन विभाग के अधिकारी ने बेशकीमती लकड़ी बेचकर डकार... सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिला शिक्षा अधिकारी डहरिया के पास पत्रकारों के लिए समय नहीं! शिक्षा विभाग की कार्यशै... पानी टंकी का सिर्फ कागज़ों पर निर्माण! सरपंच-सचिव ने उड़ाए 13,800रु. साल्हे पंचायत में बड़ा घोटाला रसोइया के शिकायत के बाद जांच के उपरांत आखिर कब होगा कार्यवाही? लापरवाही की खुली पोल