बसना

कलेक्टर श्री लंगेह के मार्गदर्शन में अब तक 2.42 करोड़ रुपए की 10,552 क्विंटल धान जप्त

अंजोर यादव की रिपोर्ट

बसना– कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशन में जिले में धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। अवैध धान परिवहन और भंडारण पर सख्ती से कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने 15 जनवरी तक 157 प्रकरणों में 10,552 क्विंटल धान जप्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 2.42 करोड़ रुपए आंकी गई है।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक 18 वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें 3 अंतर्राज्यीय और 154 राज्यीय प्रकरण शामिल हैं। कलेक्टर व नोडल अधिकारी नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, वहीं विभिन्न चेक पोस्ट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

महत्वपूर्ण कार्यवाही

11 जनवरी: बसना के ग्राम बसुला में 152 बोरा धान जप्त।

13 जनवरी: पलसापाली चेक पोस्ट पर 612 बोरी धान अवैध परिवहन करते हुए पकड़ी गई।

14 जनवरी सरायपाली के अर्जुंदा में 350 बोरी अवैध धन जप्त

आज की कार्यवाही:

सुबह 3 बजे बसना के कोटेनदहरा गांव में 500 पैकेट धान लोड ट्रक पकड़ा गया। इसे सरसींवा से सरायपाली ले जाया जा रहा था। वाहन को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इसी तरह अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल/बंजारीनाका पर एक ट्रक में 560 पैकेट धान पकड़ा गया, जिसे झारखंड से छत्तीसगढ़ लाने का प्रयास किया जा रहा था।

कलेक्टर श्री लंगेह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर पूर्ण रोक सुनिश्चित की जाए। खाद्य विभाग और प्रशासनिक टीम पूरी मुस्तैदी से इस दिशा में कार्यवाही कर रही है।

Jay kumar sarthi

संपादक स्वराष्ट्र 24 न्यूज़

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग
सहायक शिक्षक राजेश प्रधान विरुद्ध हुए विभागीय कार्यवाही से शिकायकर्ता असंतुष्ट करेगा अपील छ.ग. गौ सेवा आयोग में बसना ब्लॉक अध्यक्ष बने नंदकिशन साव रात के अंधेरे में सेहत से खिलवाड़! जांच रिपोर्ट दबी, रसोइया सुमित्रा यादव एवं रोशनी यादव पर कार्रवाई 'पेंडिंग'! क्या DEO कार्यालय सारंग... सरिया थाना की अवैध गांजा परिवहन पर की गई बड़ी कार्यवाही...... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंडलपुर बैरियर में'बीजा' कांड! वन विभाग के अधिकारी ने बेशकीमती लकड़ी बेचकर डकार... सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिला शिक्षा अधिकारी डहरिया के पास पत्रकारों के लिए समय नहीं! शिक्षा विभाग की कार्यशै... पानी टंकी का सिर्फ कागज़ों पर निर्माण! सरपंच-सचिव ने उड़ाए 13,800रु. साल्हे पंचायत में बड़ा घोटाला रसोइया के शिकायत के बाद जांच के उपरांत आखिर कब होगा कार्यवाही? लापरवाही की खुली पोल