महासमुन्द

किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत इच्छुक हितग्राहियों से भरवाए गए फॉर्म

 

महासमुंद, छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, महासमुंद द्वारा बसना वन परिक्षेत्र में वन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और सुशासन की उपलब्धियां साझा की गईं।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहकों की मानक बोरा राशि को 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये करने की घोषणा की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, “विष्णु की पाती“ पत्रक का वितरण कर योजनाओं के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया गया। लघु वनोपज संघ की बीमा और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम के दौरान किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 5 एकड़ भूमि पर निःशुल्क 5000 पौधे लगाने का प्रावधान बताया गया। पौधों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए अनुदान राशि का भी उल्लेख किया गया। आगामी वर्षा ऋतु 2025 के लिए इच्छुक कृषकों से फार्म भरवाए गए। “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के तहत ग्रामीणों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें पौधे वितरित कर रोपण कराया गया। वन प्रबंधन समितियों के विकास कार्यों, रोजगारमूलक योजनाओं, हाथी-मानव द्वंद रोकथाम, गज यात्रा अभियान, और वन्यजीवों से सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की गई। वन अग्नि घटनाओं से पर्यावरण को बचाने और क्षतिपूर्ति मुआवजा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वन प्रबंधन समिति के सदस्य, वन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

Jay kumar sarthi

संपादक स्वराष्ट्र 24 न्यूज़

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग
सहायक शिक्षक राजेश प्रधान विरुद्ध हुए विभागीय कार्यवाही से शिकायकर्ता असंतुष्ट करेगा अपील छ.ग. गौ सेवा आयोग में बसना ब्लॉक अध्यक्ष बने नंदकिशन साव रात के अंधेरे में सेहत से खिलवाड़! जांच रिपोर्ट दबी, रसोइया सुमित्रा यादव एवं रोशनी यादव पर कार्रवाई 'पेंडिंग'! क्या DEO कार्यालय सारंग... सरिया थाना की अवैध गांजा परिवहन पर की गई बड़ी कार्यवाही...... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंडलपुर बैरियर में'बीजा' कांड! वन विभाग के अधिकारी ने बेशकीमती लकड़ी बेचकर डकार... सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिला शिक्षा अधिकारी डहरिया के पास पत्रकारों के लिए समय नहीं! शिक्षा विभाग की कार्यशै... पानी टंकी का सिर्फ कागज़ों पर निर्माण! सरपंच-सचिव ने उड़ाए 13,800रु. साल्हे पंचायत में बड़ा घोटाला रसोइया के शिकायत के बाद जांच के उपरांत आखिर कब होगा कार्यवाही? लापरवाही की खुली पोल