महासमुन्द

दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन

 

महासमुंद छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनादेश परब के तहत समाज कल्याण विभाग और कलेक्टर महासमुंद के निर्देशन में आज जनपद पंचायत बसना में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप संचालक समाज कल्याण महासमुंद श्रीमती संगीता सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने, खेल-कूद प्रतियोगिताओं और दिव्यांग कलाकारों व खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 7 दिव्यांग खिलाड़ियों और 14 दिव्यांग व्यक्तियों को मोमेंटो एवं कंबल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही 5 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में लगभग 200 दिव्यांगजनों और उनके सहयोगियों के लिए भोजन – पानी की व्यवस्था की गई थी।

मुख्य अतिथियों में श्री रामचंद्र अग्रवाल, श्रीमती रूकमणी सुभाष पटेल अध्यक्ष, जनपद पंचायत बसना, श्री सतनाम उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत बसना, श्री मनजीत सलूजा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पियूस सिंह ठाकुर, समाज शिक्षा संगठक श्री पुरुषोत्तम दीवान, छत्तीसगढ़ शासकीय दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री पुकराम कुर्रे, और उन्नति दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष श्री बुधराम साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे

Jay kumar sarthi

संपादक स्वराष्ट्र 24 न्यूज़

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग
सरायपाली थाना परिसर में होली, ईद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न बिना अनुमति के बोर खनन, बसना SDM के निर्देश पर दो बोरवेल वाहन जब्त स्काउट रोवर्स रेंजर्स ने चलाया फैलेरिया के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु अभियान दवा खाकर खत्म कर सकते हैं हाथीपांव और कृमि रोग सारंगढ़ में 8 मार्च और बरमकेला में 12 मार्च को होगा जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव सरिया और पवनी में 6 मार्च को होगा सम्मेलन और उपाध्यक्ष निर्वाचन  कलेक्टर ने जिले के नागरिकों को शिविर का लाभ उठाने की अपील विधायक चातुरी नंद के प्रयासों से 52 करोड़ रूपये की लागत के एनीकट और सिंचाई परियोजनाओं को मिली स्वीकृ... गति“ नहीं “दुर्गति“ का दिशाहीन बजट किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए बजट में कुछ नहीं : विधायक चातुर... राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु संशोधित मेरिट सूची जारी