महासमुन्द

शासकीय बहु दिव्यांग विशेष विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद आयोजित

 

महासमुन्द, सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासकीय बहु दिव्यांग विशेष विद्यालय, महासमुन्द में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के लिए खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बालकों के लिए कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, 200 मीटर दौड़ और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता सिंह, उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, महासमुंद उपस्थित रही। उनके साथ जिला कार्यालय समाज कल्याण के अधिकारी/कर्मचारी और संस्था के अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग बालक-बालिकाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। इस आयोजन से बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल था, और उन्हें अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक अच्छा अवसर मिला

Jay kumar sarthi

संपादक स्वराष्ट्र 24 न्यूज़

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग
8 गांव के 3 हजार ग्रामीणों का चक्का जाम और प्रदर्शन — भ्रष्टाचार, मौत और लगातार हादसों से उबल पड़ा ग... सरायपाली आबकारी टीम की अवैध महुआ शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई खेत में काम के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत पुलिस मौके पर मौजूद, जांच जारी साक्षर भारत मिशन के पूर्व BPO शिक्षक ललित कुमार साहू RTI आवेदन में की लापरवाही कारण बताओं नोटिस जारी सहायक शिक्षक राजेश प्रधान विरुद्ध हुए विभागीय कार्यवाही से शिकायकर्ता असंतुष्ट करेगा अपील छ.ग. गौ सेवा आयोग में बसना ब्लॉक अध्यक्ष बने नंदकिशन साव रात के अंधेरे में सेहत से खिलवाड़! जांच रिपोर्ट दबी, रसोइया सुमित्रा यादव एवं रोशनी यादव पर कार्रवाई 'पेंडिंग'! क्या DEO कार्यालय सारंग... सरिया थाना की अवैध गांजा परिवहन पर की गई बड़ी कार्यवाही...... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंडलपुर बैरियर में'बीजा' कांड! वन विभाग के अधिकारी ने बेशकीमती लकड़ी बेचकर डकार...