छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट,

 रायपुर– प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। आने वाले चार-पांच दिनों 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं कड़ाके की ठंड के बीच 2 लोगों की मौत हो गई। पहली मौत अंबिकापुर में शुक्रवार और दूसरी मौत बिलासपुर में हुई है। वहीं मैनपाट 6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा और दुर्ग 30.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

वहीं मौसम विभाग ने मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते अगले 24 घंटों में बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा समेत 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।वहीं इस महीने के अंत तक रायपुर का तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।सरगुजा संभाग के जिलों में पिछले दो-तीन दिन से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां कई जगहों पर शीतलहर चल रही है। प्रदेश के शेष हिस्सों में भी अच्छी-खासी ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार से बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में शीत लहर पड़ने की भी संभावनाएं जताई है।राजधानी रायपुर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है यहां रात के साथ-साथ दिन के भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की माने तो आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में ठंड बनी रहने की संभावना जताई है। तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के उत्तरी हिस्से के मैनपाट 6 डिग्री, सामरी और बलरामपुर समेत कई शहरों में रात का तापमान 6-8 डिग्री के बीच चल रहा है। वहीं बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिन में भी महसूस हो रही ठंडक

मौसम विभाग की मानें तो आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सरगुजा बस्तर संभाग के जिलों में दिन में भी ठंडक महसूस होने लगी है। दोपहर तीन बजे के बाद से ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

बिलासपुर में एक व्यक्ति की मौत

बिलासपुर में ठंड की वजह से एक अधेड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रेलवे स्टेशन के पास खुले आसमान के नीचे सो रहा था। रेलवे स्टेशन के आसपास भीख मांगकर गुजारा करता था। रात में रेलवे स्टेशन के सामने फुटपाथ पर सोता था।सुबह वह नहीं उठा, तो लोगों को लगा कि तबीयत खराब होने की वजह से वह देर तक सो रहा है। दोपहर में पता चला कि ठंड से अकड़कर उसकी मौत हो गई है।

लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को आशंका है कि ठंड से अकड़ कर उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

अंबिकापुर में ठंड लगने से एक व्यक्ति की मौत

सरगुजा संभाग में शीतलहर की चपेट में है। अंबिकापुर जिला मुख्यालय में शुक्रवार को एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह नशे की हालत में दुकान के सामने सो गया था। हाइपोथर्मिया का शिकार हो गया और उसकी जान चली गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Jay kumar sarthi

संपादक स्वराष्ट्र 24 न्यूज़

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग
सहायक शिक्षक राजेश प्रधान विरुद्ध हुए विभागीय कार्यवाही से शिकायकर्ता असंतुष्ट करेगा अपील छ.ग. गौ सेवा आयोग में बसना ब्लॉक अध्यक्ष बने नंदकिशन साव रात के अंधेरे में सेहत से खिलवाड़! जांच रिपोर्ट दबी, रसोइया सुमित्रा यादव एवं रोशनी यादव पर कार्रवाई 'पेंडिंग'! क्या DEO कार्यालय सारंग... सरिया थाना की अवैध गांजा परिवहन पर की गई बड़ी कार्यवाही...... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंडलपुर बैरियर में'बीजा' कांड! वन विभाग के अधिकारी ने बेशकीमती लकड़ी बेचकर डकार... सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिला शिक्षा अधिकारी डहरिया के पास पत्रकारों के लिए समय नहीं! शिक्षा विभाग की कार्यशै... पानी टंकी का सिर्फ कागज़ों पर निर्माण! सरपंच-सचिव ने उड़ाए 13,800रु. साल्हे पंचायत में बड़ा घोटाला रसोइया के शिकायत के बाद जांच के उपरांत आखिर कब होगा कार्यवाही? लापरवाही की खुली पोल