छत्तीसगढ़

अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की कमी आ सकती है।

 

छत्तीसगढ़- आज सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। रायपुर में मौसम आंशिक रूप से मेघमय रहेगा, और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 120 नॉटिकल मील प्रति घंटे की गति से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई पर ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में और 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक द्रोणिका के रूप में स्थित है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने के कारण प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का विवरण

रविवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई, जिसमें जगदलपुर में 11.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे उच्चतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में देखा गया।

दुर्ग का तापमान सामान्य औसत से चार डिग्री, अंबिकापुर का 2.3 डिग्री और रायपुर का 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, जगदलपुर में यह सामान्य औसत से 1.1 डिग्री, बिलासपुर में 0.2 डिग्री और पेंड्रा रोड में 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

जगदलपुर का तापमान सामान्य से 9 डिग्री, रायपुर और दुर्ग में 4.5 डिग्री, बिलासपुर में 3.4 डिग्री और पेंड्रा रोड में 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। केवल अंबिकापुर में तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

Jay kumar sarthi

संपादक स्वराष्ट्र 24 न्यूज़

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग
सहायक शिक्षक राजेश प्रधान विरुद्ध हुए विभागीय कार्यवाही से शिकायकर्ता असंतुष्ट करेगा अपील छ.ग. गौ सेवा आयोग में बसना ब्लॉक अध्यक्ष बने नंदकिशन साव रात के अंधेरे में सेहत से खिलवाड़! जांच रिपोर्ट दबी, रसोइया सुमित्रा यादव एवं रोशनी यादव पर कार्रवाई 'पेंडिंग'! क्या DEO कार्यालय सारंग... सरिया थाना की अवैध गांजा परिवहन पर की गई बड़ी कार्यवाही...... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंडलपुर बैरियर में'बीजा' कांड! वन विभाग के अधिकारी ने बेशकीमती लकड़ी बेचकर डकार... सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिला शिक्षा अधिकारी डहरिया के पास पत्रकारों के लिए समय नहीं! शिक्षा विभाग की कार्यशै... पानी टंकी का सिर्फ कागज़ों पर निर्माण! सरपंच-सचिव ने उड़ाए 13,800रु. साल्हे पंचायत में बड़ा घोटाला रसोइया के शिकायत के बाद जांच के उपरांत आखिर कब होगा कार्यवाही? लापरवाही की खुली पोल